******* डा. कुशला नन्द लखेड़ा ***********
-------------
पहले दिन से अपने लगे डा. कुशला नन्द लखेड़ा जी
ऋषिकेश में रहने वाले डा. कुशला नन्द लखेड़ा जी से फेसबुक के माध्यम से ही मेरा परिचय हुआ। शायद वो मेरी( हरीश चंद्र लखेड़ा ) खबरें अमर उजाला में पढ़ते रहे होंगे। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो उन्होंने एक दिन कहा कि हरीश जब भी ऋषिकेश आवोगे तो घर आना। यह उनका अपनत्व ही था।
हालांकि इधर देहरादून तो कई बार गया लेकिन ऋषिकेश जाने का मौका नहीं मिला। डा. साहब से ही बात करते हुए मन में इच्छा हुई कि अन्य लखेड़ा बंधुओं से भी जुडऩा चाहिए। इसलिए पहले तो फेसबुक में एक पेज बनाया और फिर wtsap पर ग्रुप।
डा. कुशला नंद लखेड़ा जी MBBS डाक्टर हैं। 23- अगस्त-1951 को ग्राम सेमला , पट्टी अकरी, पोस्ट न्यूली, विकास खण्ड कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल में जन्मे डा. साहब की शुरूआती शिक्षा न्यूली में हुई। आठवीं डाँगचौरा से किया। जबकि हाईस्कूल श्रीनगर से। इसके बाद इन्टर की शिक्षा मुरादाबाद से की। बीएससी के लिए श्रीनगर आए। MBBS इलाहाबाद से की। इसके बाद PG झांसी से किया। वे उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की मेडिकल सेवा में रहे। 2001 से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने के बाद ऋषिकेश में प्रैक्टिस कर रहे हैं।



Namskar
ReplyDeleteMe ek Blogger hu.
11th july NVS CHD TGT, PGT teacher exam answer key 2016 & expected cut off | NVS CHD set wise A, B, C and D 2016 Answer key
Namskar
ReplyDeleteMe ek Blogger hu.
11th july NVS CHD TGT, PGT teacher exam answer key 2016 & expected cut off | NVS CHD set wise A, B, C and D 2016 Answer key